BREAKING
लद्दाख में भारत – चीन सेना के बीच फिर तनाव चरम पर, 4 भारतीय और 20 चीनी जवान झड़प में घायल


नई दिल्ली: लद्दाख में भारत-चीन सेना के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच आज पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर एक बार फिर से झड़प की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीनी सैनिकों ने एलएसी की यथास्थिति को बदलने की कोशिश की। उनके कुछ सैनिक भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान भारतीय सैनिकों ने उन्हें रोक लिया। दोनों तरफ के सैनिक भिड़ गए।
4 भारतीय और 20 चीनी जवान झड़प में घायल हुए हैं।हालांकि, अभी स्थिति तनावपूर्ण है, लेकिन स्थिर है।
वहीं सीमा विवाद पर जारी गतिरोध के बीच भारत और चीन के सैन्य कमांडरों के बीच करीब ढाई महीने के अंतराल के बाद रविवार को नौवें दौर की बैठक हुई। करीब 15 घंटे तक चली इस बैठक में भी भारत की तरफ से दो टूक कहा गया है कि चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर मई से पहले की स्थिति बहाल करे और पीछे हटे। एलएसी पर मई के बाद से ही तनाव की स्थिति बनी हुई है। दोनों देशों के 50-50 हजार सैनिक पूर्वी लद्दाख में तैनात हैं
