


एक ओर दुनिया की सारी महिलाएं अपने बालों की समस्या को लेकर अक्सर परेशान रहती है,वही चीन मे एक जगह ऐसी है,जहा महिलाओं को उनके बालो की वजह से जाना जाता है, हम बात कर रहे हैं चीन के दक्षिण-पश्चिम के गुइलिन प्रांत में बसा गांव हुआंग्लुओ की। यहां एक समाज है जिसे याओ कहा जाता है। इस समाज की महिलाओं में लंबे बाल रखने की सदियों पुरानी परंपरा है। वैसे चीन के इस गांव को ‘लॉन्ग हेयर विलेज’ के नाम से भी पुकारते हैं। इस समाज की महिलाएं अपने पूरे जीवन में केवल एक ही बार बाल कटवाती हैं।
जी दरअसल, यहां महिलाएं जब अपने लिए जीवनसाथी की तलाश करती हैं, तो वो अपने बालों को स्कार्फ से ढक कर रखती हैं। वहीं लड़की के कटे हुए बालों को लड़की की दादी सजावटी डिब्बे में उसकी शादी होने तक संभाल कर रखती हैं। उसके बाद जब शादी होती है तो शादी के बाद लड़की के इन बालों को उसके पति को तोहफे में देने का रिवाज है। यहाँ हर साल 3 मार्च को ‘लॉंग हेयर फेस्टिवल’ मनाया जाता है। इस पर्व में महिलाएं गाना गाकर और डांस कर के अपने लंबे खूबसूरत बालों का प्रदर्शन करती हैं

