channel india
पूर्व विधायक रोशन लाल का निधन


जशपुर| रायगढ़ के पूर्व विधायक व भाजपा नेता रोशनलाल (67 वर्ष) का कल दोपहर लगभग 2 बजे निधन हो गया| 26 जनवरी को सिढ़ियों से गिरने से उनके सिर में संघातिक चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हे 27 जनवरी की रात दिल्ली के गुरुग्राम स्थित मेंदाता अस्पताल लाया गया था जहां न्यूरो सर्जन सुधीर दुबे उनका इलाज कर रहें थे|कल रात अकस्मात उनको बी. पी का प्रब्लाम हुआ था जो कंट्रोल नहीं हो सका और उनका निधन हो गया|
दिल्ली में उनके पास मौजूद पल्लू बेरिवाल के मुताबिक रोशन के पार्थिव शरीर को रायगढ़ लाने के लिये एयर लिप्टिंग के लिये बात की जा रही है| संभवत कल सुबह 8 बजे के लगभग प्लेन दिल्ली से रवाना होगा और सुबह साढ़े 10 बजे तक रायगढ़ जिंदल एयरस्ट्रीप पहुंचने की संभावना हैं| सांसद गोमती साय को जैसे ही खबर मिली वे मेंदाता अस्पताल पंहुची और गौतम अग्रवाल से मुलाकात ढ़ाढ़स बंधाया|
रोशन के निधन की खबर जैसे ही रायगढ़ पहुंची लोग स्तब्ध और शांक्ड रह गये, एक बारगी किसी को भी इस खबर पर विश्वास नहीं हुआ| लोगों ने जानकारी के लिये रोशन के करीबी लोगों को फोन करना आरंभ कर दिया और जैसे ही खबर की पुष्टी हुयी जिले के भाजपा कर्यकर्ताओ व शुभचितंको में शोक की लहर दौड़ गयी|
