channel india
किसान कल्याण संघ के कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, रघुवीर यादव बने राष्ट्रीय सचिव!!


लखनऊ(चैनल इंडिया) 27/04/2020 – किसानों की समस्या व उनकी आवाज़ के लिए कई संगठन कार्य कर रहे है पर गत एक वर्ष से किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर के डी मौर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ता किसान भाइयों की समस्याओं को उठा रहे है। अब ये आवाज़ उत्तर प्रदेश के अलावा भारत के विभिन्न क्षेत्रों व राज्यो मैंपहुँचे । एवं किसान कल्याण संघ के प्रचार प्रसार व व किसानों की समस्याओं को सरकार व प्रशासन तक पहुचाने के लिए आज राष्ट्रीय के डी मौर्य जी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार किया है । कार्यकारिणी में अरविंद चित्तोरिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष , गोपीचंद गुप्ता व अवधलाल कुशवाहा राष्ट्रीय महासचिव , मोनू कुमार झा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष , सलीम इदरसी व रघुवीर यादव राष्ट्रीय सचिव , एड. चांद आलम राष्ट्रीय प्रवक्ता , पंकज सिंह राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी , दीपक सिसोदिया ,अवीश सैनी व प्रदीप कुमार सदस्य बनाये गए है।
