channel india
राजनीति: ‘लिफ्ट बंद है’ का बोर्ड लगे होने के बाद भी CM को लिफ्ट से ले गए सुरक्षाकर्मी, बड़े अफसरो नें अपनी गलती छुपाने कर दिया दो इंजीनियरों को सस्पेंड



भोपाल | मंत्रालय की लिफ्ट में फंसे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम शिव राज सिंह चौहान| उन्होने नाराजगी के बाद आनन-फानन में दो इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया| लेकिन अब इस मामले में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि लिफ्ट 29 जनवरी से ही खराब थी और उसके मेंटेनेंस का काम चल रहा था। सामने लिफ्ट बंद है का बोर्ड भी लगा था। इसके बावजूद सीएम के सुरक्षाकर्मी उन्हें उसी लिफ्ट से लेकर गए थे।
पूरे मामले के बाद सीएम की नाराजगी से घबराए वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले पर पर्दा डालने के लिए 2 इंजीनियरों को बुधवार शाम को ही सस्पेंड कर दिया। लिफ्ट की खराबी के लिए जिम्मेदार मानते हुए राजधानी परियोजना प्रशासन (CPA) के प्रभारी एसडीओ, विद्युत, शैलेंद्र परमार और सब इंजीनियर मनोज यादव को सस्पेंड कर दिया गया।
आप को बता दें की लिफ्ट की पहले से खराबी की जानकारी सामने आने के बाद इसे सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक बताया जा रहा है। उनके सुरक्षाकर्मियों ने मेंटेनेंस स्टाफ के निर्देश को अनदेखा किया। इतना ही नहीं, परियोजना प्रशासन ने 29 जनवरी को ही मंत्रालय के रजिस्ट्रार को इसकी लिखित सूचना दी थी। नगरीय विकास विभाग को भी इस बारे में बताया गया था। इसके बावजूद अफसर गंभीर नहीं हुए। जब सीएम इसमें फंसे तो 2 इंजीनियरों को बलि का बकरा बना दिया गया।
