channel india
कलेक्टर ने पत्थलगांव के जामझोर और कोतबा धान खरीदी केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण, सोसायटी प्रबंधक को किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं करने की दी हिदायत


जशपुरनगर। कलेक्टर महादेव कावरे ने आज पत्थलगांव विकासखण्ड के जामझोर धान खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण करके किसानों से धान खरीदी तथा सोसायटी प्रबंधक से बारदाने की उपलब्धता की जानकारी ली। कलेक्टर नेे धान की नमी का भी अवलोकन किया और गुणवत्ता युक्त धान खरीदी करने के निर्देश दिए। सोसायटी प्रबंधक ने बताया कि जामझोर धान खरीदी केन्द्र में अब तक 10093.20 क्ंिवटल धान खरीदी की गई और किसानों के खाते में 2,62,52,082.00 भुगतान किया गया है। केन्द्र में लगभग 4831 बारदाने उपलब्ध है। कलेक्टर ने सोसायटी प्रबंधक को धान खरीदी केंद में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं करने की हिदायत दी है ।
इस दौरान कलेक्टर ने कोतबा धान खरीदी केन्द्र का भी निरीक्षण किया। सोसायटी प्रबंधक कोतबा ने बताया कि केन्द्र में अब तक किसानों से 45518.40 क्ंिवटल धान खरीदी की गई और किसानों को 8,81,51,880.33 राशि का भुगतान किया गया है और केन्द्र में 306 बारदाने उपलब्ध है। इस अवसर पर एसडीएम पत्थलगांव योगेन्द्र श्रीवास, खाद्य अधिकारी जी. एस. कंवर उपस्थित थे।
