channel india
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल असम के लिए रवाना, असम में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका


रायपुर| दिल्ली में केंद्रीय कृषि कानूनों का विरोध में आंदोलन कर कर रहे किसानों के मदद के लिए एक रुपया और एक पैरी धान अभियान से एकत्र हुए 53 टन धान को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हरी झंडी दिखाकर रवाना आज अनाज और पैसा रायपुर से दिल्ली भेजा।
मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होने बताया कि किसानों की मदद के लिए 53 टन अनाज और 68 हजार रुपए भेजे गए।बता दें, एनएसयूआई ने एक रुपये और एक पैली धान के संग्रह का अभियान चलाया था। मुख्यमंत्री भूपेष बघेल असम दौरे पर रवाना हुए।
उन्होने कहा- पार्टी आलाकमान ने उन्हें प्रभारी बनाया है। वे असम में पार्टी संगठन को मजबूत करने काम करेंगे, व कामाख्या देवी में पूजा कर खुशहाली की कामना करेंगे|
