channel india
छत्तीसगढ़: महिला ने पति पर लगाया गे होने का आरोप, पुरूषो के साथ बनाता था समलैंगिक संबंध


दुर्ग। दुर्ग जिले के पदमनाभपुर इलाके में रहने वाली महिला ने पति के खिलाफ समलैंगिक होने का आरोप लगाया है। साथ ही पति और उसके पूरे परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप महिला थाने में दर्ज कराया है। महिला की शिकायत के बाद थाने में आरोपी पति, सास, नंनद के खिलाफ 34 आइपीसी, 498 ए आइपीसी के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
पीड़िता ने बताया कि, वो मरोदा भिलाई में रहती है और उसकी शादी पदमनाभपुर निवासी आशीष सिंह गौर से पूरे धूमधाम के साथ 2019 में हुई थी। शादी के समय उसके पिता ने दहेज के रूप में आशीष सिंह को कार, सोने चांदी के जेवरात और घरेलू सामान जिसकी कुल कीमत 20 लाख से ज्यादा की है दहेज के रूप में दिये थे।
दहेज मिलने के बाद भी उसका पति उसे अपने साथ नहीं रखता था और उससे मारपीट करता था। पति के घर पर नहीं रहने पर उसकी सास और ननद उसे कम दहेज लाई हो कहकर उसे बार-बार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहते थे। जब महिला अपने पति को इसकी शिकायत करती थी तो वो भी उसे गाली गलौज कर मारपीट करता रहता था।
