channel india
छतीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त जी महाराज का जिला धमतरी एवं कांकेर प्रवास


रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री डॉक्टर महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज पीठाधीश्वर श्री दूधाधारी मठ रायपुर 19 जनवरी 2021 को जिला धमतरी एवं कांकेर के प्रवास पर होंगे प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश्री डॉक्टर महन्त जी महाराज सुबह 10:00 बजे श्री दूधाधारी मठ रायपुर से रवाना होकर 11:30 बजे विश्रामगृह धमतरी पहुंचेंगे यहां वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विशिष्ट नागरिकों एवं अधिकारियों से भेंट मुलाकात करने के पश्चात दोपहर 12:10 पर कलेक्ट्रेट धमतरी पहुंचेंगे यहां पर वह पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में शामिल होंगे।
दोपहर 2:00 बजे उनका आगमन विश्रामगृह कांकेर होगा यहां पर वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विशिष्ट नागरिकों एवं अधिकारियों से भेंट मुलाकात करने के पश्चात अपरान्ह 3:10 पर कलेक्ट्रेट कांकेर पहुंचकर पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में शामिल होंगे शाम 4:10 पर उनका आगमन विश्रामगृह कांकेर होगा यहां पर वे रात्रि विश्राम करेंगे।
