BREAKING
‘चलो बुलावा आया है’ भजन गायक नरेंद्र चंचल का निधन, बॉलीवुड में शोक का लहर


मुंबई|माता की भेंट गाने वाले जाने माने गायक नरेंद्र चंचल का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है. सर्वप्रिय विहार स्थित घर में उन्होंने अंतिम सांस ली. वो लंबे… चलो बुलावा आया है जैसे भजनों से लोगों के दिल में राज करने वाले भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है| नरेंद्र पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे| पिछले तीन दिनों से उनका इलाज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा था. उन्होंने आज दोपहर करीब 12.15 बजे सर्वप्रिय विहार स्थित घर में अंतिम सांस ली| उन्होंने कई प्रसिद्ध भजनों के साथ हिंदी फिल्मों में भी गाने गाए हैं.
नरेंद्र चंचल के निधन की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड और उनके फैंस शोक में हैं| पीएम मोदी ने जताया
पीएम नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर दुख जताया है| उन्होंने लिखा- लोकप्रिय भजन गायक नरेंद्र चंचल जी के निधन के समाचार से अत्यंत दुख हुआ है| उन्होंने भजन गायन की दुनिया में अपनी ओजपूर्ण आवाज से विशिष्ट पहचान बनाई| शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं, ओम् शांति|
लोकप्रिय भजन गायक नरेंद्र चंचल जी के निधन के समाचार से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने भजन गायन की दुनिया में अपनी ओजपूर्ण आवाज से विशिष्ट पहचान बनाई। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम् शांति!
— Narendra Modi (@narendramodi) January 22, 2021
