BREAKING
Breaking: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर


रायपुर(चैनल इंडिया)। छतीसगढ़ मे लगातार नक्सलियो के खिलाफ मुहिम जारी है, इसी मुहिमा के अंतर्गत आज सुबह दांतेवाड़ा पुलिसबल नक्सल ऑपरेशन के लिए निकली थी और दांतेवाड़ा पुलिस बल को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है , मामला कल्याण थाना क्षेत्र के छिकपल और मारजूम के जंगलो का है जहा पुलिस बल और नक्सलियो के बीच मुठभेड़ हुई है और पुलिसबल ने एक ईनामी नक्सली को मार गिराया है
बताया जा रहा है की मारे गए नक्सली पर शासन की ओर से 5, लाख रुपए का इनाम था |मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौक़े से एक 9 MM पिस्टल भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि छिकपल और मारजूम के जंगलों में बड़े नक्सली लीडरों का जमावड़ा है|
इसी सूचना पर दंतेवाड़ा से DRG की टीम चिकपाल के जंगलों में भेजी गई थी। सर्चिंग के दौरान घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है।एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि मारे गए नक्सली के पास से नौ एमएम की पिस्टल बरामद की गई है। छिकपल और मरजूल के जंगलों के बीच पुलिसबल और नक्सली के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें इनामी नक्सली मारा गया।
