channel india
किसानो की समस्या को लेकर राज्य सरकार पर जमकर बरसे भाजपाई, विधायक पुजारी ने भुपेश सरकार पर लगाए वादाखिलाफी के आरोप


गरियाबंद।बजट के फेरे में फंसी भूपेश की बड़बोली सरकार धान खरीदी योजना में कटौती करवा रही, धरना प्रदर्शन में धान खरीदी योजना में बारदाना की कमी व एक मुश्त बोनस को लेकर कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे भाजपाई।
बुधवार को प्रदेश भाजपा के आव्हान पर भाजपा ने देवभोग में विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। कार्यकम को मुख्य वक्ता पूर्व विधायक गोवर्धन मांझी ने धरना स्थल को सम्बोंधित किया। मांझी ने कहा कि बजट से अनजान कांग्रेस ने 36 बिन्दुओ पर चुनावी घोषणा कर दिया। अब उसे पूरा नही कर पा रही तो, किसी न किसी बहाने टालने की कोशिश में लगी हुई है। मांझी ने आरोप लगाया कि कलक्टर से चपरासी व पुलिस से लेकर कोतवाल की ड्यूटी धान खरीदी के लिए नही बल्कि किसान धान न बेच सके इसलिए लगाई है। न्याय योजना को आड़े हाथों लेते हुए मांझी बोले कि एक बार मे देने वाली बोनस को चार बार में देकर किसके साथ न्याय कर रही कांग्रेस सरकार।
आयोजन के मूख्य अतिथि विधायक डमरू धर पुजारी भी सरकार पर जम कर बरसे। पुजारी ने कहा एक माह देरी से धान खरीदी शुरू हुई, फिर भी बारदाना पूर्ति करने में नाकाम रही सरकार। खरीदी से पहले ही बारदाने के लिए अनुबंध कर लिया जाना था जो नही कर सके। धान का उठाव व केंद्रों में अव्यवस्था पहली बार देख रहे किसान भाई। उन्होने सरकार पर किसानो के साथ वादाखिलाफी का भी आरोप लगाया।
सभा को भागीरथी मांझी, रामरतन मांझी, कुंजबिहारी बेहरा, योगेश शर्मा, जोरावर राजपुरोहित, चवन बघेल, हलमन्त धुरवा, चन्द्रशेखर सोनवानी, बिसेश्वर बीसी ने भी सम्बोधित किया। भाजपाई एक मुश्त बोनस, गिरदावरी के नाम पर रकबा कटौती, बारदाने की कमी पर जम कर बरसे। इन्ही मुद्दे को लेकर सभा के बाद भाजपाइयों ने राज्यपाल के नाम एसडीएम आशीष अनुपम टोप्पो के समक्ष ज्ञापन सौपा है। आयोजन में संचालन महामंत्री पुनीत राम सिन्हा ने किया। आयोजन प्रभारी गुरुनरायण तिवारी, लुद्रास साहू, सीताराम यदु, दुलार सिन्हा, जनपद अध्यक्ष नेहा सिंघल, मैनपुर जनपद अध्यक्ष नुरमती मांझी, होरीलाल साहू, अनिल बेहेरा समेत चार गोहरापदर, मैनपुर, देवभोग और झाखरपारा मंडल के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में शामिल थे।
