channel india
बड़ी खबर: पूर्वी चंपारण में मिला पहला मरीज,इस जगह 5 नए कोरोना पॉजिटिव मिले!!


पटना(चैनल इंडिया)22/04/2020– बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 131 हो गई है। बुधवार को पांच मरीज के सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इनमें से तीन मरीज पटना के खाजपुरा के हैं। 30 और 57 साल की दो महिला और 62 साल के एक पुरुष संक्रमित हुए हैं। खाजपुरा में मरीजों की संख्या पांच हो गई है। पटना में संक्रमितों की संख्या 11 है। नालंदा के बिहारशरीफ की 26 साल की महिला पॉजिटिव आई है। पूर्वी चंपारण में कोरोना का पहला मामला सामने आया है। यहां के 25 साल के एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
