भारत बना वैश्विक पर्यटन का नया हब: WTTC की रिपोर्ट में बड़ी छलांग

India becomes the new hub of global tourism

भारत बना वैश्विक पर्यटन का नया हब: WTTC की रिपोर्ट में बड़ी छलांग

नई दिल्ली। विश्व यात्रा और पर्यटन परिषद (WTTC) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2024 में दुनिया की 8वीं सबसे बड़ी पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था बन गया है। इस क्षेत्र का देश की GDP में योगदान ₹19.4 लाख करोड़ तक पहुंच गया है और इसमें 4.8 करोड़ लोगों को रोजगार मिला है।

अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों का खर्च ₹3.1 लाख करोड़ से ऊपर पहुंच गया है, जो कोविड-पूर्व स्तर से 9% अधिक है। WTTC का अनुमान है कि 2025 तक पर्यटन क्षेत्र ₹22 लाख करोड़ से अधिक का योगदान देगा।

दुनियाभर में यूरोप में 11% की वृद्धि जबकि अमेरिका में 7% गिरावट का अनुमान है। WTTC ने पर्यटन प्रबंधन के लिए 6-चरणीय योजना भी पेश की है, जिसमें भीड़ नियंत्रण और सतत विकास पर ज़ोर दिया गया है।