सिद्धार्थ-कियारा बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी

सिद्धार्थ-कियारा बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी

नई दिल्ली। बॉलीवुड के लोकप्रिय स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के घर खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों पहली बार माता-पिता बने हैं। कियारा आडवाणी ने मुंबई के गिरगांव इलाके में स्थित एचएन रिलायंस अस्पताल में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। दोनों मां और बच्ची पूरी तरह स्वस्थ हैं, और परिवार में बेहद खुशी का माहौल है। जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर फैन्स ने कपल को शुभकामनाओं और आशीर्वादों की बाढ़ सी ला दी। फैंस से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्रिटी भी कपल को इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दे रहे हैं। सिद्धार्थ और कियारा की शादी पिछले साल बड़ी धूमधाम से हुई थी और तब से ही दोनों की जोड़ी फैंस के बीच काफी पॉपुलर रही है। बेटी के जन्म के साथ ही अब फैंस बेसब्री से नन्ही परी की पहली झलक का इंतजार कर रहे हैं।