भाजपा कार्यालय दंतेवाड़ा में स्व बलिराम कश्यप जी की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओ ने श्रद्धांजलि की अर्पित

भाजपा कार्यालय दंतेवाड़ा में स्व बलिराम कश्यप जी की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओ ने श्रद्धांजलि की अर्पित

दंतेवाड़ा से राजू शर्मा की रिपोर्ट 
दंतेवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता,पूर्व सांसद स्व. बलिराम कश्यप जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय चितालंका में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने श्रद्धांजलि अर्पित किया | भाजपा मंडल अध्यक्ष दंतेवाड़ा जय भंसाली ने बस्तर के विकास में उनकी सहभागिता और जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की स्व. बलिराम कश्यप जी का राजनीतिक जीवन दृढ़ निष्ठा, ईमानदारी और अपार जनसमर्थन का प्रतीक था। वे केवल एक जनप्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि बस्तर के जन-जन के हृदय में बसे जननायक थे, जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज और क्षेत्र की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।उनकी नेतृत्व क्षमता और संघर्षशीलता ने बस्तर को नई दिशा दी। उनका योगदान युगों-युगों तक स्मरणीय रहेगा।इस दौरान समस्त भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए |