क्या हैं नास्त्रेदमस की पांच भविष्यवाणियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को डराया

michael de nostradamus

क्या हैं नास्त्रेदमस की पांच भविष्यवाणियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को डराया

नई दिल्ली। फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता ‘माइकल दि नास्त्रेदमस’ की भविष्यवाणियों पर पूरी दुनिया यकीन करती है। नास्त्रेदमस की ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित होती हैं। नास्त्रेदमस ने अपनी किताब लेस प्रोफेटिज में भविष्यवाणियां की थीं जिनमें से ज्यादातर सच साबित हुई हैं। नास्त्रेदमस ने साल 2025 के लिए भी कई बेहद डरावनी भविष्यवाणियां की थीं। 
नास्त्रेदमस का जन्म 14 दिसंबर, 1503 को हुआ था और 1566 में उनकी मौत हो गई थी। आज हम आपको साल 2025 के लिए की गई उनकी भविष्यवाणियों के बारे में बताएंगे। साल 2025 के लिए की गई उनकी भविष्यवाणियां बेहद डरावनी हैं। अगर उनकी भविष्यवाणियां सच साबित होती हैं, तो पूरी दुनिया में तबाही मच जाएगी। नास्त्रेदमस ने तीसरे विश्व युद्ध और दुनिया की अर्थव्यसत्था के पतन तक की भविष्यवाणी की है।
आर्थिक संकट से फैल सकती है अशांति : नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, दुनियाभर में आर्थिक संकट छा सकता है। उनका दावा है कि इसके कारण समाज में अशांति फैल सकती है। इस आर्थिक संकट में मैक्सिकों, लैटिन अमेरिकी देश और यूरोप के देश शामिल होंगे। 
क्या छिड़ेगा तीसरा विश्व युद्ध : नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में कहा है कि साल 2025 में तीसरा विश्व युद्ध छिड़ सकता है। उनका कहना है कि इस युद्ध से तबाही मचेगी।
जलवायु परिवर्तन : फ्रांस के भविष्यवक्ता के मुताबिक, प्रदूषण  के साथ-साथ दूसरी वजहों से अत्यधिक जलवायु परिवर्तन होगा। साल 2025 में इतनी गर्म हवाएं चलेंगी, जो पहले कभी महसूस नहीं की गई होंगी। यूरोप में इस जलवायु परिवर्तन का सबसे ज्यादा असर दिखेगा। 
प्राकृतिक आपदाओं से उत्पन्न होगा अकाल : वैश्विक खाद्य असुरक्षा इतनी अधिक बढ़ जाएगी दुनिया के सबसे कमजोर इलाके और अस्थिर हो जाएंगे। साल 2025 में आने वाली प्राकृतिक आपदाओं से यह और बढ़ेगा। इससे अकाल और सामाजिक तनाव जैसी स्थितियां बनेंगी। 
जीवन को तकनीक कंट्रोल करेगी : नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की है कि रोजमर्रा के जीवन को तकनीक कंट्रोल करना शुरू कर सकती है। बता दें कि इससे पहले नास्त्रेदमस की ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं।