नगर पंचायत नगरी के निर्विरोध उपाध्यक्ष बने विकास बोहरा

नगरी से राजू पटेल की रिपोर्ट
नगरी। नगर पंचायत नगरी के उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन विहित प्राधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (रा.) एवं पीठासीन अधिकारी नगरी के द्वारा संपन्न कराया गया। जिसमें विकास बोहरा निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए, जिसके बाद अनुविभागीय अधिकारी प्रीति दुर्गम के द्वारा उन्हें नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, प्रदेश के सहसंयोजक महेंद्र पंडित,पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह,पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेद्र शुक्ला,कमल डागा जिला पंचायत सदस्य अजय फतेहलाल ध्रुव, जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश गोटा जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू रवि दुबे,पूर्व उपाध्यक्ष अजय नाहटा गोलछा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला जनपद सदस्य शशि ध्रुव ,राजू गोसाई , सुरेश साहू, जानू तिवारी,रुपेंद्र साहू, संत कोठरी, कमलेश देवांगन राजा पवार लोकेश साहू पार्षद सुनील निर्मलकर विनीत कोठारी चलेश्वरी साहू अलका साव डागेश्वरी साहू अश्वनी निषाद अंबिका ध्रुव असकरण पटेल शंकरदेव वार्डों के पार्षद गंज एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या उपस्थित रहे।
वही उसके बाद अपने चेंबर में जाकर कुर्सी पर बैठ अपना पदभार ग्रहण करते हुए नगर पंचायत उपाध्यक्ष विकास बोहरा द्वारा दिखाई दिए। साथ वही लोगों के द्वारा गुलाल-तिलक लगाकर फूल-माला पहनकर बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता एवं पार्षद गण एवं लोगों के द्वारा स्वागत किया गया।