आग की लपटों में समाया कैलिफोर्निया! प्रकृति के सामने बेसहारा सुपर पावर अमेरिका, खौफनाक तस्वीरें आई सामने
कैलिफोर्निया। अमेरिका फिलहाल प्रकृति के दोहरा मार झेल रहा है। एक तरफ जहां अमेरिका का दक्षिणी भाग बर्फिले तूफान की चपेट में है तो दूसरी तरफ उसकी हॉलीवुड सिटी आग की लपटों में धधक रही है। अमेरिका के लॉस एंजिलिस शहर के हॉलीवुड हिल्स क्षेत्र में भीषण आग लगने की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। एक लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेज दिया गया। विश्व सिनेमा का शान हॉलीवुड का साइन बोर्ड वाला हिस्सा आप कई मूवी में देखे होंगे। आज वह खतरे में हैं। कई सुपरस्टार्स का घर जलकर खाक हो गया है। हॉलीवुड बाउल के निकट और हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम ये आग लगी है।
हॉलीवुड साइन माउंट ली पर स्थित है। यह दुनिया के सबसे प्रसिद्ध लैंडमार्क्स में से एक है. हॉलीवुड साइन को 1923 में "हॉलीवुडलैंड" के रूप में बनाया गया था। 1949 में "LAND" हटाकर इसे "HOLLYWOOD" कर दिया गया।
1970 के दशक तक साइन पूरी तरह से खराब हो गया था. इसे दोबारा निर्मित करने के प्रसिद्ध फिल्मी स्टार और लोकल लोगों ने मिलकर धन जुटाया। आज यह हॉलीवुड का साइन बोर्ड मनोरंजन की दुनिया के ग्लैमर का प्रतीक है। यह क्षेत्र हॉलीवुड स्टार्स और उद्योगपत्तियों का निवास स्थान है।
कैलिफोर्निया में लगे आग में कई फिल्मी सितारों के घर जलकर खाक हो गए। हॉलीवुड अभिनेता बिली क्रिस्टल और उनकी पत्नी जेनिस ने बताया कि उनका 45 साल पुराना घर इस आग में जलकर खाक हो गया। वहीं, कॉमेडियन विल रोजर्स का 1929 का घर जलकर खाक हो गया है।
हॉलीवुड हिल्स पर भी आग की लपटें देखी जा सकती हैं। हालांकि, फायरफाइटर ने झाड़ियों में लगी आग को रोक दिया। बतातें चलें कि सबसे पहले आग की खबर वेस्ट सनसेट बुलेवार्ड के 8400 ब्लॉक में मिली थी।
बतातें चलें कि दक्षिणी कैलिफोर्निया में सांता एना की शक्तिशाली हवाओं के कारण रेड फ्लैग चेतावनियों के दिन हॉलीवुड हिल्स की इमारतों को खतरा था। हालांकि, बहादुर फायरफाइटरों ने आग को फिल्म सिटी में जाने से रोक दिया। हॉलीवुड क्षेत्र में धुआं देखा जा सकता था। अनुमान है कि आग लगभग 3 एकड़ क्षेत्र में फैली थी।