नए पोप के रूप में चुने गए अमेरिका के "रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट"

Robert Francis Prevost elected as new Pope

नए पोप के रूप में चुने गए अमेरिका के "रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट"

नई दिल्ली। ईसाईयों के धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के अप्रैल में निधन के बाद से ही लोगों के मन में यह सवाल था कि अगला पोप किसे बनाया जाएगा? अब इस सवाल का जवाब मिल गया है। अमेरिका के रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट को रोमन कैथोलिक चर्च का नया पोप चुना गया है। प्रीवोस्ट को नया पोप बनाने का ऐलान गुरुवार को किया गया। 133 कार्डिनल्स ने वोटिंग के जरिए उन्हें नया पोप चुना। वोटिंग में उन्हें दो-तिहाई बहुमत के साथ 89 वोट मिले।

रोमन कैथोलिक चर्च के नए पोप बनने के बाद 69 वर्षीय प्रीवोस्ट ने नया नाम चुन लिया है। अब वह पोप लियो-14 के नाम से जाने जाएंगे।