काम नहीं आई जडेजा-आया की तूफानी पारी, RCB ने आखिरी गेंद पर जीता मैच

काम नहीं आई जडेजा-आया की तूफानी पारी, RCB ने आखिरी गेंद पर जीता मैच

नई दिल्ली। 214 रनों के जवाब में उतरी सीएसके की शुरुआत अच्छी रही। आयुष म्हात्रे और रसीद ने अच्छी शुरुआत दिलाई। लेकिन 5वें ओवर में 51 के स्कोर पर सीएसके को पहला झटका लगा जब रसीद 14 रन बनाकर आउट हो गए। छठे ओवर में ही सैम करन भी 5 रन बनाकर चलते बने। लेकिन इसके बाद आयुष म्हात्रे ने मोर्चा संभाला और 25 गेंद में फिफ्टी जड़ दी। वहीं, रविंद्र जडेजा ने भी उनका साथ दिया। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी भी हुई। जडेजा ने भी 29 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। इसके बाद दोनों ओर से आतिशी बल्लेबाजी हुई। दोनों के बीच 114 रनों की साझेदारी हुई। लेकिन 17वें ओवर में आयुष म्हात्रे की विकेट गिर गया। आयुष ने 94 रनों की पारी खेली। आयुष ने अपनी पारी में 9 चौके और 5 छक्के लगाए। इसके बाद अगली ही गेंद पर ब्रेविस आउट हो गए। धोनी बल्लेबाजी के लिए आए। लेकिन आखिरी ओवर में धोनी भी 12 रन बनाकर आउट हो गए। आखिरी ओवर में सीएसके को 15 रन चाहिए थे। लेकिन धोनी आउट हो गए। धोनी के आउट होने के बाद सीएसके को 3 गेंद में 13 रन चाहिए थे। शिवम दुबे ने एक नो बॉल पर छक्का भी लगाया। लेकिन आखिरी गेंद पर सीएसके को जीत के लिए 4 रन चाहिए थे। लेकिन सीएसके बना नहीं सकी। इस तरह से आरसीबी ने 2 रन से मैच जीत लिया। इस जीत के साथ ही आरसीबी अब अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है। जडेजा हालांकि नाबाद रहे। जडेजा ने 45 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली।