पाक ने लगातार 6 वें दिन भी किया सीजफायर का उल्लंघन

पाक ने लगातार 6 वें दिन भी किया सीजफायर का उल्लंघन

नई दिल्ली। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से नियंत्रण रेखा (LoC) पर तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान बार-बार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तानी सेना ने लगातार छठी रात को भी गोलीबारी की। भारतीय सेना ने इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने लगातार छठे दिन भी नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का उल्लंघन किया। 29-30 अप्रैल 2025 की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू और कश्मीर के नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। हालांकि, भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी सेना को मुंह तोड़ जवाब दिया।

अधिकारियों ने आगे बताया कि 29-30 अप्रैल 2025 की रात को नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों के अलावा बारामुला, कुपवाड़ा और परगवाल सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार से पाकिस्तानी चौकियों से भी उनकी सेना ने गोलीबारी की. भारतीय सेना ने यहां भी पाक सेना को उचित जवाब दिया।