पाकिस्तान के सबसे लम्बे आदमी नसीर सूमरो का निधन
Pakistan's tallest man Naseer Soomro

नई दिल्ली। पाकिस्तान के सबसे लंबे व्यक्ति नसीर सूमरो का निधन हो गया है। वह 55 साल की उम्र के थे और लंबे समय से फेंफड़ों से जुड़ी समस्या और जोड़ों के दर्द समेत कई परेशानियों से जूझ रहे थे। परिजनों के मुताबिक नसीर ने अपने होमटाउन शिकारपुर में अंतिम सांस ली। वहीं पर उन्हें दफनाया भी गया है।
पाकिस्तान की एक न्यूज वेबसाइट के मुताबिक लंबे समय से बीमार चल रहे नसीर सूमरो की मौत मंगलवार 17 मार्च 2025 को हुई है। उनकी हाइट 7 फीट 9 इंच थी। वह दुनिया के सबसे लंबे लोगों की लिस्ट में आते थे। वह एक आम व्यक्ति के मुकाबले उससे 3 फीट ज्यादा लंबे थे। उनकी इस असाधारण लंबाई के कारण उन्हें दुनियाभर में काफी पहचान मिली थी।
नसीर सूमरो के निधन पर सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने सूमरो के पूरे परिवार के प्रति अपनी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने विश्व स्तर पर पाकिस्तान को पहचान दिलाने में उनके योगदान को याद किया।