शरीफ सरकार की बात नहीं मान रही पाक आर्मी ! चंद घंटे में ही सीमा में फायरिंग,पाकिस्तानी ड्रोन नजर आए

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच लागू सीज फायर का उल्लंघन चंद घंटे के बाद ही पकिस्तान की ओर से किया गया। भारत सरकार ने शाम पांच बजे संघर्षविराम का एलान किया था। इधर रात नौ बजते पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। लगातार जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर फायरिंग हुई। श्रीनगर में धमाके सुने गए और उधमपुर में पाकिस्तानी ड्रोन नजर आए। अब सवाल पाकिस्तान सरकार पर उठ रहे हैं। सीजफायर उल्लंघन से साफ है कि पाकिस्तान की शरीफ़ सरकार की बात पाकिस्तान आर्मी नहीं मान रही है। फिलहाल पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन का जवाब भारतीय सेना द्वारा दिया जा रहा है।