कांकेर सांसद भोजराज नाग पहुंचे दंतेवाड़ा, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत

दंतेवाड़ा से राजू शर्मा की रिपोर्ट
दंतेवाड़ा। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के यशस्वी सांसद भोजराज नाग देर शाम दंतेवाड़ा पहुंचे | बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी की पावन धरा दंतेवाड़ा नगर आगमन पर सांसद भोजराज नाग का विधायक चैतराम अटामी, जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुडामि एवं भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया | सांसद भोजराज नाग भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से रूबरू हुए | सांसद भोजराज नाग ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ माँ दंतेश्वरी के दरबार पहुंच देवी दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की एवं आशीर्वाद प्राप्त किया | इस दौरान जिला महामंत्री धीरेन्द्र प्रताप, जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा,मंडल अध्यक्ष जय भंसाली,मनीष सुराना, नगर पालिका अध्यक्ष दंतेवाड़ा पायल गुप्ता,नगर पालिका उपाध्यक्ष दंतेवाड़ा कैलाश गुप्त,भाजपा मीडिया प्रभारी राहुल असरानी,गौतम भाठी एवं पदाधिकारी,कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए |