जस्टिस "बीआर गवई" होंगे देश के अगले CJI, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी
Justice BR Gavai

नई दिल्ली। जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी इस पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वर्तमान चीफ जस्टिस संजीव खन्ना 13 मई को रिटायर हो रहे हैं। जस्टिस गवई के 14 मई को पद की शपथ लेंगे। वह पूर्व चीफ जस्टिस के जी बालाकृष्णन के बाद अनुसूचित जाति वर्ग के दूसरे चीफ जस्टिस होंगे।
24 नवंबर 1960 को महाराष्ट्र के अमरावती में जन्मे जस्टिस गवई एक राजनीतिक परिवार से हैं। उनके पिता रामकृष्ण गवई एमएलसी, लोकसभा सांसद और 3 राज्यों के राज्यपाल रहे. बी आर गवई 2003 में बॉम्बे हाई कोर्ट के जज बने थे। 24 मई 2019 को वह सुप्रीम कोर्ट के जज नियुक्त हुए। बतौर चीफ जस्टिस गवई का कार्यकाल लगभग 6 महीने का रहेगा। वह इस साल 23 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे।