चंद्रपुर में बाघ का खौफनाक हमला! एक ही हमले में तीन महिलाओं को मारा

मोहला-मानपुर (चैनल इंडिया)। अंबागढ़ चौकी जिले से सटे महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में बाघ ने एक ही स्थान पर एक ही समय मे तीन महिलाओं को मार डाला। अधिकारी ने बताया कि यह अत्यंत असामान्य हमला है। महाराष्ट्र के सिंदेवाही रेंज के वन क्षेत्र के कम्पार्टमेंट संख्या 1355 में तेंदुपत्ता इक_ा करने गई महिलाओं के ऊपर जंगल मे शेर ने हमला कर दिया। इस घटनाक्रम मे तीन महिलाओं कि मौके पर मौत हो गई एवं एक गंभीर स्थिति में है।
यह पहली बार है जब एक बाघ ने एक साथ इतने लोगों की जान ली है। यह घटना सिंदेवाही वन रेंज के पास मेंढमाल गांव के जंगल में हुई। वन्यजीव विशेषज्ञों ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है जब एक बाघ ने एक ही हमले में बारी-बारी से तीन लोगों को मार डाला और एक को घायल कर दिया। बताया गया कि गांव के कुछ महिलाएं तेंदूपत्ता इक_ा करने जंगल में गई हुई थीं। तभी एक बाघ ने उन पर हमला कर दिया। बाघ की पहचान के लिए लगी टीमें-घटना के तुरंत बाद, महाराष्ट्र चंद्रपुर जिले के वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के डीएफओ दिनेश पटेल ने बताया कि यह घटना सामान्य नहीं है। टाइगर के द्वारा एक साथ तीन-तीन लोगों पर हमला करके उन्हें मारने की घटना सामान्य नहीं है। यह रेयर केस है जिसमें घटना घटित हुई है।