रायपुर सेंट्रल जेल में गैंगवार,युवा कांग्रेस नेता आशीष शिंदे गंभीर रूप से घायल

रायपुर सेंट्रल जेल में गैंगवार,युवा कांग्रेस नेता आशीष शिंदे गंभीर रूप से घायल

रायपुर। सेंट्रल जेल में गैंगवार की बड़ी वारदात सामने आई है। करोड़ों की ठगी के आरोप में जेल में बंद केके श्रीवास्तव के करीबी युवा कांग्रेस नेता आशीष शिंदे पर जानलेवा हमला हुआ है। इस  खूनी खेल से जेल में हड़कंप मच गया है। 

विचाराधीन कैदियों के बीच हुए विवाद में युवा कांग्रेस नेता आशीष शिंदे समेत दो लोगों पर साई नामक युवक ने ब्लेड से हमला किया है। इस हमले में आशीष शिंदे को गंभीर चोटें आने से मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में शिंदे के चेहरा,हाथ और छाती में गंभीर चोट आई है।