विधायक दंतेवाड़ा चैतराम आटामी द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालय शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा दंतेवाड़ा कैलेंडर विमोचन

विधायक दंतेवाड़ा चैतराम आटामी द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालय शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा दंतेवाड़ा कैलेंडर विमोचन

जगदलपुर से कृष्णा झा की रिपोर्ट 
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालय शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा वर्ष 2025 का वार्षिक टेबल कैलेंडर का विमोचन चैतराम आटामी द्वारा कराया गया, जिसमें संघ के उपप्रांताध्यक्ष पूरन लाल ताती एवं जिला अध्यक्ष राजकुमार नाग ने बताया कि इसमें आम जनों की सुविधा हेतु सभी जिलों के कोषालय अधिकारी पांचों संभाग के संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन संचालक कोष लेखा एवं पेंशन एवं वित्त विभाग से संबंधित आवश्यक अधिकारियों का नाम मोबाइल नंबर अंकित है एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालय शासकीय कर्मचारी संघ प्रत्येक वर्ष कैलेंडर का प्रकाशन कराया जाता है। इससे कर्मचारी के सरकारी काम व्यवस्थित तरीके करने में आसानी होता है साथ ही दिन और प्रतिदिन  अवकाश को ध्यान में रखकर कार्यालय के कामों को समय सारणी निर्धारित करने में मदद मिलती है।