प्रभु जगन्नाथ के दरबार में चैनल इंडिया का न्योता भोज

रायपुर। सांध्य दैनिक चैनल इंडिया रायपुर के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शासकीय पीजी उमाठे उत्कृष्ठ हायर सेकेंडरी स्कूल, शांतिनगर के छात्र-छात्राओं को न्योता भोज कराया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा थे। विशिष्ट अतिथि मदर टेरेसा वार्ड के पार्षद संतोष साहू, शंकरनगर वार्ड पार्षद राजेश गुप्ता, मंदिर समिति के सदस्य गुणनिधि मिश्रा, शाला समिति के अध्यक्ष संजय चोपड़ा के साथ चैनल इंडिया के प्रधान सम्पादक पवन दुबे भी उपस्थित थे। प्राचार्य डॉ. विद्या सक्सेना के साथ स्कूल के सभी शिक्षक एवं छात्र कार्यक्रम में शामिल हुए।
स्थापना दिवस पर महाप्रभु जगन्नाथ के चरणों पर पहुंचा चैनल इंडिया
स्कूली बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन - विधायक पुरंदर मिश्रा ने चैनल इंडिया को जमकर सराहा - भाजपा पार्षद राजेश गुप्ता व संतोष साहू ने अनुकरणीय प्रयास बताया सांध्य दैनिक चैनल इंडिया रायपुर के स्थापना दिवस पर न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में हुआ। कार्यक्रम में शासकीय पीजी उमाठे उत्कृष्ठ हायर सेकेंडरी स्कूल, शांतिनगर के छात्र-छात्राओं को न्योता भोज कराया गया। न्योता भोज कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मदर टेरेसा वार्ड के पार्षद संतोष साहू, शंकर नगर वार्ड पार्षद राजेश गुप्ता, मंदिर समिति के सदस्य गुणनिधि मिश्रा एवं शाला समिति के अध्यक्ष संजय चोपड़ा उपस्थित थे।
चैनल इंडिया ने किया पुण्य का काम: पुरंदर मिश्रा
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने चैनल इंडिया परिवार को छात्र-छात्राओं के लिए न्योता भोज कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई दी। विधायक मिश्रा ने कहा कि आप सभी बहुत भाग्यशाली हैं कि प्रभु जगन्नाथ जी के आशीर्वाद से आपको आज उनकी छत्रछाया भोग प्राप्त रहा है। इसके लिए चैनल इंडिया को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहूंगा। विधायक मिश्रा ने कहा कि मैं तो इस विधानसभा का सेवक हूं। इस विधानसभा के अंतर्गत यह विद्यालय भी आता है। कोई भी कमी होगी प्राचार्य मुझे कहेंगे वह पूरी कर दी जाएगी। पिछली बार के कार्यक्रम में स्कूल के विकास कार्य के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृत किया था, जो स्कूल तक पहुंच भी गया है और विकास कार्य चालू है। आगे भी विकास कार्य होते रहेंगे।
चैनल इंडिया की नेक पहल : संतोष साहू
मदर टेरेसा वार्ड के पार्षद संतोष साहू ने कहा कि चैनल इंडिया के द्वारा बहुत ही नेक पहल की गई है। न्योता भोज कार्यक्रम के द्वारा छात्र-छात्राओं को आमंत्रित कर भगवान जगन्नाथजी के दरबार में प्रसाद ग्रहण कराया गया है। इसके लिए चैनल इंडिया को बहुत-बहुत बधाई और काफी प्रशंसनीय कार्यक्रम है। आगे भी इस तरीके के आयोजन चैनल इंडिया बहुत ही अच्छे से करते रहे हमारी शुभकामनाएं हैं।
चैनल इंडिया के माध्यम से बच्चों से जुड़ाव : राजेश गुप्ता
शंकरनगर वार्ड के पार्षद राजेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की विष्णु देव सरकार के आग्रह पर न्योता भोज कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। न्योता भोज के द्वारा छात्रों के साथ जुड़ाव होता है और यह कार्यक्रम का आयोजन निरंतर होता रहे। सरकारी और राजनीति तौर पर न्योता भोज के कार्यक्रम बहुत होते हैं लेकिन जो चैनल इंडिया ने सार्थक पहल की है, न्योता भोज के माध्यम से बच्चों के साथ जुड़ाव हुआ,ये वाकयी बहुत अच्छी बात है। चैनल इंडिया जिस निस्वार्थ भाव से बच्चों के साथ जुड़ रहा है, बच्चों को प्रेरणा दे रहा है,सभी को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए और लोगों को भी बढ़ चढ़कर इस कार्यक्रम से जुडऩा चाहिए। राज्य सरकार ने जो न्योताभोज की परंपरा प्रारंभ की है, इससे प्रदेश भर में छात्र न्योता भोज में सम्मिलित होते हैं। मैं चैनल इंडिया के माध्यम से लोगों से निवेदन करता हूं कि न्योता भोज की परंपरा को कायम रखें।
चैनल इंडिया का यह कार्यक्रम स्वागत योग्य : गुणनिधि मिश्रा
श्री जगन्नाथ मंदिर समिति के सदस्य गुणनिधि मिश्रा ने कहा कि यह एक सराहनीय पहल है। चैनल इंडिया का यह कार्यक्रम स्वागत योग्य है। इस कार्यक्रम के माध्यम से जगन्नाथ मंदिर में बच्चों को एक आस्था का केंद्र भी प्राप्त हुआ और इस कार्यक्रम के माध्यम से यहां भोज कार्यक्रम प्राप्त किया। इसके लिए चैनल इंडिया बहुत ही बधाई के पात्र हैं। आने वाले समय में भी इस तरीके का आयोजन होते रहे हमारी शुभकामनाएं हैं।
चैनल इंडिया का प्रयास बहुत ही अच्छा : चोपड़ा
शाला समिति के अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि चैनल इंडिया का प्रयास बहुत ही अच्छा है। यह बच्चों के लिए भी बहुत अच्छा कार्यक्रम है। अभी-अभी नया शिक्षा सत्र शुरू हुआ है और इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों का मंदिर से जुड़ाव हुआ। इसके लिए चैनल इंडिया को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहूंगा।
चैनल इंडिया ने पारिवारिक वातारण बनाया : डॉ. सक्सेना
प्राचार्य डॉ. विद्या सक्सेना ने कहा कि न्योता भोज राज्य सरकार की अच्छी पहल है। इसमें बहुत ही आत्मीयता और अपनेपन के साथ स्कूली छात्रों का आमंत्रित करके भोज कराया जा रहा है। ये एक पारिवारिक वातावरण का अनुभव है। इसी योजना के तहत चैनल इंडिया के द्वारा लगातार दो वर्षों से हमारे स्कूल का चयन किया जा रहा है। पिछले वर्ष भी चैनल इंडिया द्वारा हमारे स्कूल के बच्चों को न्योता भोज कराया गया था। पिछली बार जब विधायक पुरंदर मिश्रा चैनल इंडिया के कार्यक्रम में हमारे स्कूल में आए थे तो उन्होंने कहा था कि बच्चों को मंदिर परिसर में बुलाकर यह कार्यक्रम किया जाए तो बहुत अच्छा होगा। इससे बच्चों में एक नया उत्साह आएगा और प्रभु जगन्नाथ के दरबार में जब सब बैठकर एक साथ खाना खाएंगे तो एक नई अनुभूति और एक नया उत्साह उपजेगा। विधायक को बहुत-बहुत धन्यवाद उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए मंदिर परिसर में अनुमति दी और हम अनुग्रहित हैं चैनल इंडिया के कि इस बार भी हमारे स्कूल का चयन किया गया।
शाला परिवार से ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. विद्या सक्सेना के साथ विद्यालय की व्याख्याता नंदा पिल्लई, डॉक्टर तारा त्रिपाठी एचएम, व्याख्याता विद्या निगम,ममता वैश्य, नीलम चक्रवर्ती, दीक्षा साहू, डॉ.लता चंद्राकर, कविता वर्मा, रिंकू यादव, राम मोहन यादव, डॉक्टर आकृति श्रीवास्तव, अंजली नायकर, शशी चंद्राकर, माधुरी साव, शिक्षक अभिजीत पंसारी सहित छात्र-छात्राएं शामिल हुईं।