सीएम ने जिला मुख्यालय जांजगीर पहुँच स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, हसदेव क्रिएटर्स हब एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण
भगवान श्रीराम छत्तीसगढ़ के भाचा हैं - विष्णु देव साय
विभिन्न विकास कार्यों का किये लोकार्पण एवं भूमिपूजन
जांजगीर-चांपा से राजेश राठौर की रिपोर्ट
जांजगीर-चाम्पा। प्रदेश के मुख्यमंत्री जिला मुख्यालय जांजगीर के दौरे पर रहें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जांजगीर के हाईस्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में 183.41 करोड़ रूपए के 285 विभिन्न विकास कार्याे की सौगात दिए। हाई स्कूल मैदान में आयोजित सभा को संबोधन की शुरुआत जयश्री के नारा के साथ हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बनने के बाद एक वर्ष में हुए विकास कार्य के लिये जिलेवासियों को बधाई दिये। साय कहा कि भगवान श्रीराम छत्तीसगढ़ के भाचा हैं। यहाँ शिवरीनारायण स्थित माता शबरी का आश्रम हैं, जिनका आशीर्वाद हमें मिलता हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जांजगीर के हाईस्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में 183.41 करोड़ रूपए के 285 विभिन्न विकास कार्याे की सौगात दिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री साय खोखरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, हसदेव क्रिएटर्स हब, कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण भी किये। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री द्वारा जिले में कुल 183.41 करोड़ रूपए की लागत के 285 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें 118.39 करोड़ की लागत के 112 कार्यों का भूमिपूजन एवं 65.02 करोड़ के 173 कार्यों का लोकार्पण किये। मुख्यमंत्री द्वारा 65.02 करोड़ की लागत के 173 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। जिसमें लोक निर्माण विभाग के 28.17 करोड़ रूपए की लागत से 21 कार्य, सीजीएमएससी के 7.56 करोड़ रूपए की लागत से 8 कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 19.41 करोड़ रूपए की लागत से 114 कार्य, कार्य अभि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क के 2.86 करोड़ रूपए की लागत से 8 कार्य, गृह निर्माण मण्डल के 1.19 करोड़ रूपए की लागत से 2 कार्य, जनपद पंचायत नवागढ 2.32 करोड़ रूपए की लागत से 8 कार्य, नगर पालिका परिषद अकलतरा 0.47 करोड़ रूपए की लागत से 1 कार्य, जनपद पंचायत बम्हनीडीह 0.62 करोड़ रूपए की लागत से 2 कार्य, जनपद पंचायत पामगढ़ 1 करोड़ रूपए की लागत से 4 कार्य, जनपद पंचायत अकलतरा 0.68 करोड़ रूपए की लागत से 2 कार्य, जनपद पंचायत बलौदा 0.60 करोड़ रूपए की लागत से 2 काय एवं कृषि उपज मंडी समिति चाम्पा 0.13 करोड़ रूपए की लागत से एक कार्य का लोकार्पण किये। इस दौरान पूर्व जांजगीर-चाम्पा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, जांजगीर-चाम्पा विधायक ब्यास कश्यप, अकलतरा विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह, पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व विधायक सौरभ सिंह, भाजपा नेता अमर सुल्तानिया, नपा. उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी सहित अनेक जनप्रतिधि मंच में मौजूद रहे।