प्लेन हादसे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन पर सीएम साय ने जताया शोक

प्लेन हादसे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन पर सीएम साय ने जताया शोक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अहमदाबाद में हुए विमान दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। सीएम साय ने हादसा अत्यंत ही पीड़ादायक है। रूपाणी जी का निधन न केवल गुजरात बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। सरल, सहज और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व के धनी रूपाणी जी का जनसेवा के प्रति समर्पण अनुकरणीय है। राज्य और भाजपा संगठन दोनों में उन्होंने निष्ठा और कुशलता के साथ योगदान देकर उन्होंने मां भारती की सेवा की। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें।