अमेरिकी शेयर बाजार में आई भारी गिरावट से अरबपति परेशान, सबसे ज्यादा एलान मस्क को घाटा

नई दिल्ली। अमेरिकी शेयर बाजार में शेयर बाजार में आई तबाही के कारण दुनिया के अरबपतियों की दौलत में भी गिरावट देखने को मिली है। सबसे ज्यादा नुकसान दुनिया के सबसे अमीर काारोबारी एलन मस्क को हुआ है। जिनकी दौलत में 29 अरब डॉलर की गिरावट देखने को मिली है। वहीं मार्क जुकरबर्ग से लेकर जेफ बेजोस तक सभी को मोटा नुकसान हुआ है। खास बात तो ये है कि ब्लूमबर्ग के 500 अरबपतियों की लिस्ट में से 322 अरबपतियों की दौलत में गिरावट देखने को मिली है। जिनमें से 37 अरबपति ऐसे हैं, जिनकी नेटवर्थ में एक अरब डॉलर से ज्यादा की गिरावट देखी गई है।
अगर बात भारत की करें तो सोमवार को शेयर बाजार में गिरावट की वजह से मुकेश अंबानी की दौलत में एक बिलियन डॉलर से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। जबकि गौतम अडानी की नेटवर्थ में 661 अरब डॉलर की गिरावट देखी गई है। खास बात तो ये है के भारत के कुल 25 अरबपतियों में से 24 अरबपतियों की दौलत में गिरावट देखने को मिली है। सिर्फ एक अरबपति की नेटवर्थ में बढ़ोतरी देखने को मिली है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर दुनिया के अरबपतियों के दौलत के आंकड़े किस तरह की कहानी बयां कर रहे हैं।