साल के पहले दिन जनता को बड़ी राहत, LPG सिलेंडर हुआ सस्ता
नई दिल्ली। देश की जनता को नए साल के पहले दिन ही बड़ी राहत मिली है। दरअसल, देशभर में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 14.50 रुपए की कमी आई है। घरेलू गैस सिलेंडर यानी 14kg वाले की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह कीमत पूरे देश में एक साथ आज से लागू हो गया है। माना जा रहा था कि देश में नए साल पर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कमी आ सकती है। अब दाम में कमी आने से देश के नागरिकों को बड़ी राहत मिली है।