'पुष्पा 2' ने किया बड़ा कारनामा, पिछले 30 सालों में '1200' करोड़ कमाने वाली बनी मात्र तीसरी फिल्म
नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। फिल्म ने इतिहास रच दिया है। 32 वें दिन पुष्पा 2 ने 1200 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए नए रिकॉर्ड बना दिए है। पुष्पा 2 पहले ही हाईएस्ट ग्रॉसिंग मूवी बन चुकी है।
वहीं ग्लोबली तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म बन गई है। इससे पहले ये रिकॉर्ड दंगल और बाहुबली 2 के पास है। इन सब के बीच पुष्पा 2 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर एक और रिकॉर्ड बना लिया है। फिल्म पिछले 30 सालों में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली तीसरी इंडियन फिल्म बन गई है।
पुष्पा की सक्सेस के बाद पुष्पा 2 को भी इसका फायदा मिला। ब्लॉकबस्टर प्राइसिंग के कारण पुष्पा 2 को शुरुआत में कलेक्शन में बड़ी बढ़त मिली। पहले दिन से ही पुष्पा के कलेक्शन में बूस्ट देखने को मिल रहा है। शुरुआत में पुष्पा के टिकट के दाम भी ज्यादा थे। लेकिन जैसे ही फिल्म के टिकट के दाम नॉर्मल हुए सभी की निगाहें इसी पर टिकी थीं कि फिल्म के कितने टिकट बिकेंगे।
प्री रिलीज हाइप के मुताबिक और नए अपडेट के अनुसार, पुष्पा 2 ने 6 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने 29 दिन में टिकट सेल्स में 6 करोड़ आंकड़ा पार कर लिया है। या कह सकते हैं कि इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 6 करोड़ का फुटफॉल क्रॉस कर लिया है।