भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव पहुंचे दंतेवाड़ा, माँ दंतेश्वरी के दर्शन कर कार्यकर्ताओ से की मुलाकात

BJP state president Kiran Dev

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव पहुंचे दंतेवाड़ा, माँ दंतेश्वरी के दर्शन कर कार्यकर्ताओ से की मुलाकात

दंतेवाड़ा से राजू शर्मा की रिपोर्ट 
दंतेवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष एवं जगदलपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक किरण सिंह देव का बहुप्रतीक्षित आगमन 01 मई 2025 को बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी की पावन धरा दंतेवाड़ा में हुआ। दंतेवाड़ा आगमन पर विधायक चैतराम अटामी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता समेत भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया | भाजपा प्रदेशाध्यक्ष छत्तीसगढ़ किरण सिंह देव भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओ के साथ बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के दरबार पहुंचे, देवी दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली एवं सुख समृद्धि की कामना कर आशीर्वाद लिया | प्रदेशाध्यक्ष श्री किरण सिंह देवी दर्शन के उपरांत नगर पालिका कार्यालय परिसर के सामने पहुंचे एवं नव-निर्मित INS कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया।तत्पश्चात पदेशाध्यक्ष श्री किरण सिंह देव भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओ से रूबरू हुए एवं संगठन के कार्यों की समीक्षा कर विस्तृत चर्चा किया |
इस विशेष अवसर पर क्षेत्रीय विधायक चैतराम अटामी,भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता,वरिष्ठ भाजपा नेता रामबाबू गौतम,धीरेन्द्र प्रताप सिंह,दुर्गा सिंह चौहान,आर सी नहक,कमला विनय नाग,सुनीता भास्कर,रामु नेताम, श्रवण कड़ती, जय भंसाली,रूबी शैलेन्द्र सिंह,कुलदीप ठाकुर,ममता गुप्ता,रवि भदौरिया,सिंघासन गुप्ता,शैलेन्द्र सिंह,सुधराम भास्कर, सुमित सरकार,विमला नाग,लक्ष्मी यादव,चंदन ध्रुव,आशु आचार्य,कमला बैरागी,वीरेश मिश्रा,कुंती झरना,नीलम ठाकुर,रमेश यादव, शैलेश अटामी,रूपा पाणिग्रही,मुकुंद ठाकुर,सुरेंद्र भास्कर,अतुल सिंह,जितेंद्र गुप्ता,धर्मेंद्र श्रीवास्तव,सूरज ठाकुर,अनीश जार्ज समेत जिले में निवासरत समस्त प्रदेश, जिला एवं मण्डल पदाधिकारीगण, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के प्रतिनिधिगण, कार्यसमिति सदस्य, जनप्रतिनिधिगण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए |