अजय जामवाल और पवन साय ने मां दंतेश्वरी से की देश के सैनिकों एवं बस्तर के जवानों के कुशलता की कामना

अजय जामवाल और पवन साय ने मां दंतेश्वरी से की देश के सैनिकों एवं बस्तर के जवानों के कुशलता की कामना

दंतेवाड़ा से राजू शर्मा की रिपोर्ट 

दंतेवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने सेना के जवानो एवं बस्तर के सैनिको के कुशलता की कामना के लिये दंतेवाड़ा स्थित बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के दर्शन किये। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत द्वारा की जा रही कार्यवाही की सराहना की।

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा की भारत की सैन्य शक्ति एवं सेना का अद्वितीय साहस देश के लिए समर्पण का प्रतिक है।भारतीय सेना के जाबाज लगातार अपना पराक्रम दिखा रहे है. सैन्य शक्ति के उच्च मनोबल के लिये एवं बस्तर के जवानों के लिये माँ दंतेश्वरी से मंगल कामना की है।
 इस अवसर पर मुख्य रूप से संभाग प्रभारी रजनीश सिंह, सह प्रभारी निरंजन सिन्हा,जिला पंचायत अध्यक्ष नन्दलाल मुडामि, संग्राम सिंह राणा,दीपक बाजपेई, मुकेश शर्मा,सत्यजीत चौहान, नीलम ठाकुर,सोडमू कोर्राम सहित भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।