'हाउस अरेस्ट' विवाद के बाद अब "एजाज खान" रेप का केस दर्ज

rape case has been filed against Ejaz Khan

'हाउस अरेस्ट' विवाद के बाद अब "एजाज खान" रेप का केस दर्ज

नई दिल्ली। एक्टर एजाज़ खान पर एक 30 वर्षीय महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि एजाज़ ने फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने के बहाने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है। एजाज़ पहले भी अश्लील वेब शो को लेकर विवादों में रहे हैं। 30 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि एजाज़ खान ने उसे फिल्मों में रोल दिलवाने का वादा किया और इसी बहाने से कई जगहों पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि एजाज़ ने उसका भरोसा जीतकर उसे शोषण का शिकार बनाया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और जल्द ही एजाज़ को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।