BREAKING NEWS MUNGELI : मुंगेली में हुए बड़े हादसे के बाद रेस्क्यू का कार्य अनवरत जारी, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक घटना पर बनाए हुए है नजर
मुंगेली से परमेश्वर कुर्रे की रिपोर्ट
मुंगेली। जिला मुंगेली सरगांव में ग्राम पंचायत रामबोड़ स्थित कुसुम प्लांट में जिला प्रशासन द्वारा रेस्क्यू का कार्य रात भर से अनवरत जारी है। SDRF, NDRF, की टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्य किया जा रहा है। हैवी क्रेन के जरिए साइलो हटाने का कार्य किया जा रहा है।
कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक, जिला सी ई ओ मौके पर उपस्थित होकर घटना पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। साइलो ( कंटेनर) के सब स्ट्रक्चर हटाने का काम पूरा कर लिया गया है। आवश्यक सभी मशीनरी मौके पर आ चुकी है। जल्द से जल्द रेस्क्यू का काम पूरा कर लिया जाएगा।
कुसुम प्लांट दुर्घटना में अनुसार तीन मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। दुर्घटना में 01 मजदूर मनोज कुमार घृतलहरे पिता चेनाराम निवासी दगोरी बिलासपुर की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है।