channel india
इंदौर समाचार: आसमान में पौन घंटे तक हवा में चक्कर काटती रही 3 फ्लाइटें


इंदौर। 11 जनवरी। इंदौर में सोमवार सुबह छाए कोहरे के कारण इंदौर आने वाली 3 फ्लाइटें हवा में करीब पौने घंटे तक चक्कर काटती रही। बाद में विजिबिलिटी ठीक होने के पर तीनों ही फ्लाइट सुरक्षित लैंड हुई।
मिली जानकारी के अनुसार इंदौर में आज सुबह कोहरा छाने के कारण विजिबिलिटी ठीक नहीं होने के कारण एयर एशिया की दिल्ली-इंदौर प्लाइट, इंडिगो की दिल्ली-इंदौर और एयर इंडिया की मुंबई-इंदौर फ्लाइट भी अपने निर्धारित समय पर इंदौर विमानतल पर उतर नहीं सकीं। ये फ्लाइट हवा में ही चक्कर काटती रही एयर एशिया की दिल्ली-इंदौर प्लाइट 42 मिनट तक हवा में रही।
इंडिगो की दिल्ली-इंदौर 45 मिनट तक चक्कर काटती रहीऔर एयर इंडिया की मुंबई-इंदौर फ्लाइट ने भी 45 मिनट देरी से लैंड किया। विजिबिलिटी ठीक होने के बाद तीनों फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग हुई।
