balodabazar c.g.
महिला स्व सहायता समूहों को स्व-रोजगार के लिए 23.80 लाख रूपये ऋण स्वीकृत


बलौदाबाजार|जिले की ग्रामीण इलाकों में कार्यरत 56 महिला स्व सहायता समूहों को स्व रोजगार के लिए 23.80 लाख रूपये ऋण राशि स्वीकृत की गई है। कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने महिला एवं बाल विकास विभाग की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ महिला कोष योजना के तहत यह ऋण राशि स्वीकृत किए है। योजनांतर्गत मात्र 3 प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी एवं सशक्त बनाने के लिए यह ऋण दिया जाता है। जिला कार्यक्रम अधिकारी एल.आर.कश्यप ने बताया कि लाभान्वित स्व सहायता समूहों में 36 समूह में से प्रत्येक को 50 हजार रूपये, 19 समूहों में से प्रत्येक को 30 हजार रूपये और एक समूह को 10 हजार रूपये जारी किया गया हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया 50 हजार रूपये ऋण वाले महिला समूहों में मिनी माता स्व सहायता समूह दशरमा, जय मां लक्ष्मी स्व सहायता समूह सरकीपार, मां गौरा स्व सहायता समूह सिंचाई काॅलोनी ब.बाजार, गायत्री स्व सहायता समूह कुकुरदी, सीता स्व सहायता समूह रवान, वंदना स्व सहायता समूह रवान वार्ड क्र. 5, आरोही स्व सहायता समूह सलौनी, आरोही स्व सहायता समूह सलौनी, नवजोत स्व सहायता समूह मिश्राइनडीह, साक्षी स्व सहायता समूह खैंदा, मितानिन स्व सहायता समूह खैदा, सतनाम स्व सहायता समूह धारासिव, मां बंजारी स्व सहायता समूह तिल्दा, जय कर्मा माता स्व सहायता समूह लाटा, मीरा देवी स्व सहायता समूह, ग्राम-खटियापाटी, सरस्वती स्व सहायता समूह, ग्राम-सिरियाडीह, उपासना स्व सहायता समूह, लवन, सतनाम स्व सहायता समूह, ग्राम-खैंदा, दुर्गा स्व सहायता समूह, ग्राम-बगबुड़ा, महालक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह, ग्राम-बगबुड़ा, ग्राम-बासीन, रोशनी स्व सहायता समूह, ग्राम-रावन, लक्ष्मी स्व सहायता समूह, ग्राम-मांढरकला शामिल है। इसी प्रकार 30 हजार रूपये ऋण वाले महिला समूहों में दुर्गा स्व सहायता समूह ग्राम बम्हनमुड़ी,जय मां स्व सहायता समूह भवरीद, इंदिरा देवी स्व सहायता समूह भवरीद शामिल है। इसी प्रकार 10 हजार रूपये ऋण वाले महिला समूहों में जय मां शारदे महिला स्व सहायता समूह ग्राम बिलारी क शामिल है।
