रिश्तो को शर्मशार कर देने वाला मामला….बहन के घर पहुंची युवती के साथ गैंगरेप…पढ़िये पूरी खबर



देवरानी के भाइयों ने बनाया हवस का शिकार
अम्बाला। करनाल से अम्बाला के एक गांव में अपनी बहन के घर रहने आई 26 वर्षीय युवती के साथ 2 भाइयों ने सामूहिक दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता ने पहले तो यह बात अपनी बहन या फिर परिजनों को भी नहीं बताई लेकिन अब घटना के 5 दिन बाद पीड़िता ने परिजनों को इस बारे में बताया जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पीड़िता के सरकारी अधिवक्ता के सामने बयान दर्ज कर महिला थाने में पीड़िता की बड़ी बहन की देवरानी व उसके 2 भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता निवासी करनाल ने बताया कि उसकी बड़ी बहन की शादी खानपुर गांव में हो रखी है। वह कुछ दिन पूर्व अपनी बहन के घर पर रहने के लिए आई थी, वहीं इसी दौरान बड़ी बहन की देवरानी के 2 भाई भी वहीं उनके घर रहने के लिए आए हुए थे। गत 14 मार्च की रात को बहन की देवरानी के दोनों भाइयों ने उस युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया।

